रांची नगर निगम के शिविर में 1476 सफाईमित्रों की स्वास्थ्य जांच

रांची : स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत रांची नगर निगम ने सफाईमित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए 30 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। निगम के अंतर्गत संचालित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर और बकरी बाजार स्टोर

सफाईमित्रों
शिविर में 1476 कर्मियों की जांच

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत रांची नगर निगम ने सफाईमित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए 30 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। निगम के अंतर्गत संचालित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर और बकरी बाजार स्टोर में आयोजित ‘सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ में विभिन्न वार्डों में कार्यरत लगभग 1476 सफाईमित्रों की स्वास्थ्य जांच की गई।

Read More : CCL में 84 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

स्वास्थ्य जांच में सामने आईं कई समस्याएं

स्वास्थ्य जांच के दौरान महिला सफाईमित्रों में खून की कमी और दृष्टि संबंधी समस्याएं सामने आईं। वहीं, पुरुष सफाईमित्रों में शुगर और उच्च रक्तचाप से संबंधित मामले पाए गए। जिन सफाईमित्रों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मिलीं, उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। साथ ही, सभी को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई।

सफाईमित्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता

शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाए रखने में सफाईमित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने वाले इन कर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल को रांची नगर निगम ने अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी बताया है। निगम की ओर से सफाईमित्रों के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े ऐसे प्रयासों को लगातार आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.