भाजपा के जनता दरबार में पहुंचे 40 आवेदन, 15 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

झारखंड: भाजपा ओर से मंगलवार को ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रखंड सह अंचल परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। also

भाजपा के जनता दरबार

अपनी भाषा में पढ़ें

झारखंड: भाजपा ओर से मंगलवार को ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रखंड सह अंचल परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनता दरबार में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया गया। वहीं, शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और निष्पादन के लिए भेज दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, भाजपा जिला मंत्री आशा देवी, मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक, विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू, भाजपा नेत्री सह दिशा सदस्य रानी देवी, विधायक प्रतिनिधि अर्पणा सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुकन्या देवी और पूर्व वार्ड सदस्य बुधन भुईयां समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं और मामलों से संबंधित आवेदन दिए। संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्राप्त शिकायतों को सुनते हुए कई मामलों का तत्काल समाधान कराया।
वहीं, जिन मामलों का मौके पर निष्पादन संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए समर्पित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल महामंत्री दीपक पासवान, मदन प्रसाद सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *