रांची यूनिवर्सिटी PhD Admission 2026, NET स्कोर अपलोड की अंतिम तारीख

रांची : रांची विश्वविद्यालय में PhD Admission-2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय ने सभी शॉर्टलिस्टेड विद्यार्थियों को 30 सितंबर 2026 तक Research Eligibility Score Card/NET मार्कशीट अपलोड करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार,

रांची यूनिवर्सिटी
रांची यूनिवर्सिटी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची विश्वविद्यालय में PhD Admission-2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय ने सभी शॉर्टलिस्टेड विद्यार्थियों को 30 सितंबर 2026 तक Research Eligibility Score Card/NET मार्कशीट अपलोड करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, तय समय-सीमा के भीतर जरूरी दस्तावेज अपलोड नहीं करने पर संबंधित विद्यार्थी का चयन अस्वीकृत किया जा सकता है।

Read More : देवघर सर्किट हाउस में चोरी का प्रयास, बाबूलाल के सहयोगी का कमरा खोला

कई विद्यार्थियों ने अब तक नहीं किया स्कोर अपलोड

रिसर्च निदेशक डॉ. परवेज हसन ने बताया कि कई शॉर्टलिस्टेड विद्यार्थियों ने अभी तक अपना NET स्कोर और मार्कशीट अपलोड नहीं किया है। ऐसे विद्यार्थियों को गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना स्कोर कार्ड और मार्कशीट अपलोड करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

दस्तावेज अपलोड नहीं किया तो चयन हो सकता है अस्वीकृत

डॉ. परवेज हसन के अनुसार, जिन विद्यार्थियों की ओर से निर्धारित समय तक स्कोर कार्ड और मार्कशीट अपलोड नहीं की जाएगी, उनका चयन अस्वीकृत किया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने शॉर्टलिस्टेड विद्यार्थियों से समय-सीमा का ध्यान रखने और जरूरी दस्तावेज समय पर अपलोड करने को कहा है, ताकि उनके चयन पर किसी तरह का असर न पड़े।

जल्द तय होगी इंटरव्यू की तारीख

PhD Admission-2026 के लिए इंटरव्यू की तारीख जल्द निर्धारित किए जाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय की ओर से इंटरव्यू की तिथि घोषित होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक Research Eligibility Score Card/NET मार्कशीट अपलोड करने के निर्देश का पालन करना होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *