रांची: जमशेदपुर में एसपी के पद पर काम कर चुके पूर्व IPS अजय कुमार ने भी वहां की पुलिस की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने जिस तरह युवाओं को लाठियों से पीटा है, वह अमानवीय है। पुलिस का बर्बर चेहरा है और वीडियो विचलित करने वाला है।
also read : BREAKING : फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से धमाका, दो मंजिला मकान ढहा
अजय कुमार ने एक्स पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा है कि एक पूर्व IPS अधिकारी के रूप में मेरा हमेशा से मानना रहा है कि वर्दी का काम जनता में सुरक्षा का भाव जगाना है, न कि लाठियों के दम पर खौफ पैदा करना।
also read : रांची में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेशेवर तरीके और कानूनी प्रक्रियाएं होती हैं, न कि राह चलते नागरिकों की सरेआम बेरहमी से पिटाई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस घटना पर तुरंत संज्ञान लें और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।उन्होंने कहा कि पुलिसिंग का काम जनता का भरोसा जीतना है, उन पर खौफ बनाना नहीं।
also read :JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर SC में सुनवाई, मामला दूसरी पीठ को ट्रांसफर


