लोहरदगा में NH-39 निर्माण स्थल पर फायरिंग, अपराधी बाइक से फरार

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन NH-39 फोरलेन सड़क परियोजना में शनिवार देर रात लेवी वसूलने के इरादे से दहशत फैलाने पहुंचे अपराधियों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। अपराधियों और पुलिस के बीच करीब नौ राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को

लोहरदगा

अपनी भाषा में पढ़ें

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन NH-39 फोरलेन सड़क परियोजना में शनिवार देर रात लेवी वसूलने के इरादे से दहशत फैलाने पहुंचे अपराधियों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। अपराधियों और पुलिस के बीच करीब नौ राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख तीनों अपराधी बाइक से चंदवा की ओर भाग निकले।

घटना के बाद निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सड़क का निर्माण कुड़ू के ढुलुवाखुंटा से लातेहार के उदयपुरा तक कराया जा रहा है।

मजदूरों को काम बंद करने की दी चेतावनी

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब दो बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी निर्माण स्थल पर पहुंचे। पावर सब स्टेशन के समीप पुलिया पर गाइडर लगाने का काम चल रहा था।

अपराधी वहां मौजूद मजदूरों के पास पहुंचे और काम बंद करने की चेतावनी दी। इससे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और वे वहां से भागने लगे। इसके बाद मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने की फायरिंग

निर्माण स्थल के पास तैनात एसएटी के जवान मजदूरों का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। जवानों ने अपराधियों को रुकने और भागने से चेताया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जाता है कि अपराधियों की ओर से करीब पांच राउंड फायरिंग की गई। इसके जवाब में पुलिस जवानों ने करीब चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक अपराधी जेसीबी और रोलर मशीन में आग लगाने के लिए वाहन से पेट्रोल निकालने लगा।

पुलिस की कार्रवाई के बाद अपराधी बाइक से चंदवा की ओर भाग निकले। वे निर्माण स्थल पर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।

थाना प्रभारी ने रात में ही शुरू किया पीछा

घटना की जानकारी रात में ही कुड़ू थाना प्रभारी नीरज झा को मिल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधियों का पीछा किया। हालांकि, अपराधी भागने में सफल रहे।

पुलिस ने घटना के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान व उनकी तलाश को लेकर कार्रवाई जारी है।

PR&A कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही सड़क का निर्माण

कुड़ू के ढुलुवाखुंटा से लातेहार के उदयपुरा तक NH-39 फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य PR&A कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।

फायरिंग की घटना के बाद निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में दहशत है। पुलिस निर्माण स्थल की सुरक्षा और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *