बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में निगम ने शुरू की टोल वसूली, ₹1.50 लाख जमा

रांची : खादगढ़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में 25 सितंबर 2026 से रांची नगर निगम की ओर से विभागीय स्तर पर टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। टोल संग्रह को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए निगम ने 15 दिनों का

बस टर्मिनल
बस टर्मिनल में टोल टैक्स वसूली निगम के जिम्मे

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : खादगढ़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में 25 सितंबर 2026 से रांची नगर निगम की ओर से विभागीय स्तर पर टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। टोल संग्रह को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए निगम ने 15 दिनों का रोस्टर तैयार किया है। इसके तहत राजस्व निरीक्षक, सैनिटरी सुपरवाइजर और परिसंपत्ति अधीक्षक की संयुक्त टीम निर्धारित दर के अनुसार सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक दो पालियों में टोल टैक्स वसूल रही है। प्रेस विज्ञप्ति जारी होने तक बस टर्मिनल परिसर से करीब ₹1.50 लाख टोल टैक्स का संग्रह किया जा चुका है।

Read More : अग्रवाल सभा की महिला गोष्ठी में भारतीय नारी की भूमिका पर मंथन

बस और ऑटो के लिए तय है टोल टैक्स

बस टर्मिनल परिसर में बसों के लिए ₹150 और ऑटो के लिए ₹20 टोल टैक्स निर्धारित किया गया है। यह शुल्क 24 घंटे के लिए लागू है। नगर निगम ने यात्रियों और वाहन संचालकों से अपील की है कि निर्धारित दर के अनुसार ही टोल टैक्स का भुगतान करें। किसी भी तरह की अतिरिक्त या अनधिकृत राशि की मांग किए जाने पर इसकी सूचना रांची नगर निगम को देने को कहा गया है।

अवैध वसूली और अतिक्रमण पर निगरानी

बस टर्मिनल परिसर में यात्रियों और वाहन संचालकों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से निगम ने अतिक्रमण और अवैध वसूली पर निगरानी के लिए इनफोर्समेंट टीम की प्रतिनियुक्ति की है। टीम परिसर में अनधिकृत कब्जे, अव्यवस्थित गतिविधियों और अवैध वसूली पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

व्यवस्थित संचालन पर निगम का जोर

रांची नगर निगम का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में व्यवस्थित संचालन, पारदर्शी राजस्व संग्रहण, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। निगम ने नागरिकों से बस टर्मिनल की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी तरह की अनियमितता की सूचना संबंधित पदाधिकारियों को देने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *