संजय सेठ के आवास पर कल करम मिलन समारोह, दिखेगा झारखंड की लोक-संस्कृति का रंग

नई दिल्ली/रांची : रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ के नई दिल्ली स्थित आवास पर कल यानी 27 सितंबर को करम मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जंतर-मंतर रोड स्थित आवास संख्या-02 में शाम 6 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में

करम मिलन समारोह
संजय सेठ (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली/रांची : रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ के नई दिल्ली स्थित आवास पर कल यानी 27 सितंबर को करम मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जंतर-मंतर रोड स्थित आवास संख्या-02 में शाम 6 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में झारखंड की लोक-संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति से जुड़े करम पर्व की झलक देखने को मिलेगी। करम पर्व आदिवासी संस्कृति, लोक परंपराओं और प्रकृति के साथ जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है। आयोजन के जरिए प्रकृति, परंपरा और लोक-संस्कृति के संरक्षण का संदेश देने की बात कही गई है।

Read More : Bank Strike 2026 : 28-30 सितंबर को ATM ट्रांजैक्शन चार्ज माफ

झारखंड की संस्कृति को दिल्ली में मंच

संजय सेठ ने कहा कि करम केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच सदियों से चले आ रहे आत्मीय रिश्ते की अभिव्यक्ति है। झारखंड की लोक-संस्कृति में करम पर्व का विशेष स्थान है और यह लोगों को अपनी जड़ों, परंपराओं तथा प्रकृति के संरक्षण के संकल्प से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस आयोजन का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देशभर के लोगों के सामने प्रस्तुत करना और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना है।

जल, जंगल और जमीन संरक्षण का संदेश

संजय सेठ ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण केवल पर्यावरण का विषय नहीं है। यह संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से भी जुड़ा दायित्व है। उनके अनुसार, करम पर्व इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर देता है।

कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना

आयोजकों के अनुसार, करम मिलन समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल सहित अन्य मंत्री और सांसदों के भी शामिल होने की जानकारी दी गई है। संजय सेठ ने सभी को करम मिलन समारोह में आमंत्रित करते हुए लोक-संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *