रांची: जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को रांची जिला के विभिन्न थाना/ ओपी में जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी रांची द्वारा स्वयं कोतवाली थाना में, पुलिस अधीक्षक, नगर द्वारा बरियातू थाना में, पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा धुर्वा थाना में एवं पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण द्वारा ओरमांझी थाना में स्वयं उपस्थित रहकर आमजनों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों का निष्पादन किया गया। रांची जिला के सभी पुलिस उपाधीक्षकों द्वारा पूर्व से निर्धारित थानों में उपस्थित रहकर एवं सभी थाना/ओपी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना / ओपी में उपस्थित रहकर आमजनों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया।
जनशिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत विभिन्न थानों में फरियादियों से करीब 103 मामले/आवेदन प्राप्त हुए जिसपर 72 मामलों में त्वरित करवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन आज ही कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सबसे अधिक 09 मामले कोतवाली थाना में प्राप्त हुई। जनशिकायत कार्यक्रम के दौरान थानों में कई ऐसे संवेदनशील मामले भी प्राप्त हुए जिसपर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशानुसार अविलंब कुल 06 प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शेष मामलों में गुणवत्तापूर्ण जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि CEIR Portal के अंतर्गत आमजनों के गुम हुए कुल 53 मोबाईलों को रांची पुलिस के द्वारा बरामद कर संबंधित मोबाईल धारकों को आज वितरित किया गया। मौसम खराब रहने एवं लगातार बारिश के कारण आवागमन में परेशानी ना हो, इस कारण संबंधित थानों में ही मोबाईल धारकों को उनके गुम हुए मोबाईल वापस लाैटाए गए।



