झारखंड कैबिनेट की 25 सितंबर की बैठक स्थगित

रांची : झारखंड में कल यानी 25 सितंबर को होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक स्थगित कर दी गई है। सरकार के शीर्ष स्तर पर बैठक स्थगित करने पर सहमति बनने के बाद मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक

झारखंड कैबिनेट
सीएम हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में कल यानी 25 सितंबर को होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक स्थगित कर दी गई है। सरकार के शीर्ष स्तर पर बैठक स्थगित करने पर सहमति बनने के बाद मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के असमय निधन के बाद सरकार में शोक का माहौल है। CM हेमंत सोरेन समेत अन्य मंत्री इस घटना से मर्माहत हैं।

Read More : हेमंत सोरेन की अदालत में पेशी, 30 सितंबर को होगी आरोप गठन पर सुनवाई

शोक के कारण बैठक स्थगित

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 25 सितंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक करना उचित नहीं समझा। इसी के बाद कैबिनेट बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने संबंधी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.