हेमंत सोरेन की अदालत में पेशी, 30 सितंबर को होगी आरोप गठन पर सुनवाई

रांची : CM हेमंत सोरेन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश हुए। बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई के बाद ईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई

हेमंत सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : CM हेमंत सोरेन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश हुए। बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई के बाद ईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी नहीं हुई और अब 30 सितंबर को दिन के 11:15 बजे आरोप गठन पर सुनवाई होगी।

Read More : पलामू में आधार सेवा केंद्र शुरू, सांसद विष्णु दयाल राम ने किया उद्घाटन

CM ने अदालत से बार-बार समय की मांग की। उन्होंने अदालत से कहा कि ईडी द्वारा दायर कई अन्य दस्तावेजों के बारे में वह अध्ययन करना चाहते हैं। इसके अलावा, सीएम ने यह भी बताया कि कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री का निधन हो गया है, जिससे वे व्यथित हैं और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए अदालत समय देने का कष्ट करे। इसके बाद अदालत ने सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित कर दी।

क्या है पूरा मामला?

पिछले दिनों अदालत ने हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी थी और आरोप तय करने के लिए 24 सितंबर की तिथि निर्धारित की थी। यह पूरा मामला बड़गाईं में 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा है। ईडी ने आरोप लगाया है कि फर्जी दस्तावेजों और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर के जरिए जमीन का अवैध अधिग्रहण किया गया और इससे जुड़े लेन-देन में मनी लॉन्ड्रिंग हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *