अवैध वन एवं सरकारी भूमि की खरीद-बिक्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हजारीबाग। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग ने सरकारी, वन एवं गैरमजरूआ भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और फर्जी दाखिल-खारिज मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसीबी के अनुसार, हजारीबाग थाना कांड (संख्या-11/25, दिनांक-25.09.2025)

आरोपी को गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग ने सरकारी, वन एवं गैरमजरूआ भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और फर्जी दाखिल-खारिज मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 एसीबी के अनुसार, हजारीबाग थाना कांड (संख्या-11/25, दिनांक-25.09.2025) के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। यह मामला तत्कालीन अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक और स्थानीय भू-माफियाओं के खिलाफ वन भूमि तथा सरकारी जमीन को अवैध तरीके से हासिल करने, बेचने और गलत तरीके से म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) करने से जुड़ा हुआ है
 मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर, 2026 को एसीबी हजारीबाग द्वारा गठित विशेष छापेमारी दल ने छापेमारी कर आरोपी भूमि विक्रेता कुलेश्वर प्रजापति (उम्र-58 वर्ष, पिता-स्व. लुटन प्रजापति उर्फ लुटन महतो, निवासी-नयाखाप, मुकुन्दगंज, थाना-मुफ्फसिल, जिला-हजारीबाग) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *