बोकारो : प्रवीण कुमार को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का नया निदेशक वित्त एवं लेखा चुना गया है। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में नए निदेशक वित्त एवं लेखा के पद पर प्रवीण कुमार के चयन के बाद बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के वित्त विभाग में मिठाई बांटी गई। इस दौरान बीएसएल के अधिकारियों ने प्रवीण कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
also read : यूपी बीजेपी में झारखंड के नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह प्रभारी
बोकारो स्टील आफिसर एसोसिएशन के महासचिव सह वित्त विभाग के सहायक महाप्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि महाप्रबंधक प्रवीण कुमार का निदेशक वित्त के पद पर चयन किया जाना पूरे सेल परिवार के लिए एक गौरव की बात है।
प्रवीण कुमार मूल रूप से बोकारो के ही रहने वाले है। इसलिए यह नगर वासियों के लिए भी एक गौरव का क्षण है। भावी निदेशक वित्त एवं लेखा ने अपनी करियर की शुरूआत बोकारो इस्पात संयंत्र से ही की थी।
अपने सेवाकाल में वित्त विभाग, ईआरपी विभाग आदि स्थानों में बेहतर कार्य करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी योग्यता व अनुभव को देखते हुए निदेशक वित्त के पद पर उनका चयन किया गया है।




