BHIM ऐप पर AI सहायक ‘MyUPI’ शुरू, मिलेंगी कई सुविधाएं

रांची : NPCI की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने BHIM पेमेंट्स ऐप पर संवादात्मक एआई-संचालित सहायक ‘MyUPI ’ शुरू किया है। यह उपयोगकर्ताओं को लेन-देन देखने, शिकायत दर्ज करने और उसका स्टेटस ट्रैक करने समेत यूपीआई से जुड़ी कई सुविधाएं

BHIM
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : NPCI की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने BHIM पेमेंट्स ऐप पर संवादात्मक एआई-संचालित सहायक ‘MyUPI ’ शुरू किया है। यह उपयोगकर्ताओं को लेन-देन देखने, शिकायत दर्ज करने और उसका स्टेटस ट्रैक करने समेत यूपीआई से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराएगा।

Read More : मोरहाबादी में 25 सितंबर को भव्य ईंद जतरा, तैयारियां शुरू

भुगतान और ऑटोपे मैंडेट प्रबंधन की सुविधा

MyUPI के जरिए उपयोगकर्ता यूपीआई ऑटोपे मैंडेट को रोक, दोबारा शुरू या रद्द कर सकेंगे। भुगतान से पहले प्राप्तकर्ता का नाम सत्यापित करने और पहले किए गए पात्र यूपीआई भुगतानों को दोबारा शुरू करने की सुविधा भी इसमें दी गई है। जरूरत पड़ने पर उपयोगकर्ता लिंक किए गए बैंक खाते को ब्लॉक कर आगे के लेन-देन रोक सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल नंबर से जुड़े यूपीआई नंबर को अलग करने की सुविधा भी MyUPI में उपलब्ध है।

पांच भाषाओं में 24 घंटे सहायता

MyUPI फिलहाल अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, तमिल और बंगाली में 24 घंटे सहायता देता है। आगे इसमें और क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ने की योजना है। NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललिथा नटराज ने कहा कि MyUPI उपयोगकर्ताओं को जानकारी हासिल करने, समस्याओं का समाधान करने और आवश्यक कार्रवाई के लिए सरल, संवादात्मक तथा बहुभाषी सहायता उपलब्ध कराता है।

यूपीआई धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी

MyUPI में संदिग्ध संदेशों और आम यूपीआई धोखाधड़ी के तरीकों से बचाव की जानकारी भी उपलब्ध होगी। इससे उपयोगकर्ताओं को भुगतान से जुड़े संभावित जोखिमों को समझने में मदद मिलेगी। हालांकि, भुगतान से जुड़ी कार्रवाइयों के लिए उपयोगकर्ता का यूपीआई पिन के माध्यम से प्रमाणीकरण जरूरी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *