पाकुड़ का कैदी RIMS के ICU से फरार, जांच में जुटी पुलिस

रांची : RIMS के मेडिसिन ICU में भर्ती पाकुड़ का एक कैदी मंगलवार सुबह करीब चार बजे फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान 45 वर्षीय हाथिया हेंब्रम के रूप में हुई है। ब्रेन से संबंधित समस्या के बाद उसे इलाज के लिए पाकुड़ से

RIMS

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : RIMS के मेडिसिन ICU में भर्ती पाकुड़ का एक कैदी मंगलवार सुबह करीब चार बजे फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान 45 वर्षीय हाथिया हेंब्रम के रूप में हुई है। ब्रेन से संबंधित समस्या के बाद उसे इलाज के लिए पाकुड़ से RIMS लाकर 20 सितंबर को भर्ती कराया गया था। कैदी का इलाज मेडिसिन ICU में डॉ. ऋषि गुड़िया की देखरेख में चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे हाथिया पेशाब करने के बहाने बाथरूम गया और सुरक्षा में तैनात जवानों को चकमा देकर वहां से फरार हो गया।

Read More : पलामू हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख, दी संवेदना

बाथरूम जाने के बहाने हुआ फरार

घटना की जानकारी मिलते ही RIMS अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ मेडिसिन ICU पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने वहां की स्थिति का जायजा भी लिया। कैदी के फरार होने की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। RIMS प्रबंधन ने सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों से भी पूछताछ की है। पुलिस और RIMS प्रशासन कैदी के फरार होने की घटना को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *