खटाल में फंदे से झुलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जूटी पुलिस

रांची: विधानसभा थाना क्षेत्र के तिरिल के लावेद बस्ती में एक खटाल में 45 वर्षीय पवन सिंह का शव फंदे से झुलता हुआ पाया गया है। पवन सिंह भी लावेद का निवासी है। उसका शव अपने घर में नहीं दूसरी जगह मिलने पर परिजनों ने

फंदे से झुलता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: विधानसभा  थाना क्षेत्र के तिरिल के लावेद बस्ती में एक खटाल में 45 वर्षीय पवन सिंह का शव फंदे से झुलता हुआ पाया गया है।  पवन सिंह भी लावेद का निवासी है।  उसका शव अपने घर में नहीं दूसरी जगह मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। इधर घटना की जानकारी विधानसभा पुलिस को को मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
विधानसभा थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि परिजनों ने प्रथमदृष्टया शव देखकर  हत्या की आशंका जतायी है।  परिजनों का कहना है कि पवन सिंह की हत्या कर फांसी का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया है।  उसके शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं।  इधर परिजनों के आशंका पर पुलिस आत्महत्या तथा हत्या के हर ऐंगल पर जांच कर रही है।  पुलिस पोस्टमार्टम रिर्पोट का इंतजार कर रही है, जिससे पूरे मामले का खुलासा होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *