BJP ने बदले कई राज्यों के प्रभारी, स्मृति ईरानी और सतीश पूनिया को मिला नया जिम्मा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज यानी बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की। इसमें उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उन राज्यों के लिए भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं, जहां आने वाले

bjp
स्मृति ईरानी और सतीश पूनिया (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज यानी बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की। इसमें उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उन राज्यों के लिए भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं, जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया गया है।

यूपी में चार सह प्रभारी नियुक्त

उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े के साथ चार नेताओं को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं। विनोद तावड़े को अगस्त में उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने की घोषणा हुई थी। इसके बाद से वह राज्य में संगठनात्मक तैयारियों को लेकर बैठकें और दौरे कर रहे हैं।

कई राज्यों में बदली जिम्मेदारी

BJP की नई सूची में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई है। सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है, जबकि महाराष्ट्र में बैजनाथ पांडा को प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

हिमाचल की जिम्मेदारी भी तय

हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, दर्शना सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। BJP की ओर से जारी नई नियुक्तियों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संगठनात्मक प्रभार से जुड़े पदों पर नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Read More : बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा रद्द, नई तारीख का ऐलान बाद में

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *