रांची के डिस्टिलरी पुल के पास बाइक धू-धूकर जली, युवक सुरक्षित

रांची : सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के पास मंगलवार को खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन तब

डिस्टिलरी पुल
खड़ी बाइक में लगी आग

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के पास मंगलवार को खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

Read More : दर्जीजाड़ी में डालसा की टीम ने घर-घर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पास खड़ा था बाइक सवार युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक डिस्टिलरी पुल के पास खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। घटना के समय बाइक सवार युवक पास में ही मौजूद था, जिससे वह बाल-बाल बच गया। लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, बाइक में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस के पहुंचने से पहले बुझी आग

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि बाइक में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। थाना प्रभारी के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *