सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी पेंशनरी लाभ प्रदान करना जिला प्रशासन की शिक्षकों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है
जिले के 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों 02 कर्मी को उनके लंबे, समर्पित और अनुकरणीय सेवा काल के लिए सम्मानित किया गया
रांची। रांची जिले में सेवानिवृत शिक्षकों को बुधवार को भावपूर्ण विदाई सम्मान समारोह का आयोजन हिया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा क आपका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए बहुत कीमती है। नई पीढ़ी को प्रेरित करें, सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहें और स्वस्थ, सुखमय जीवन व्यतीत करें। ईश्वर आपको दीर्घायु और निरोगी रखे
जिला प्रशासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह* आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की। इस अवसर पर जिले के 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं 02 कर्मचारियों को उनके लंबे, निष्ठापूर्ण एवं प्रेरणादायी सेवा योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को स्मृति चिह्न, शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर *उपायुक्त ने कहा,
किशिक्षक समाज के निर्माणकर्ता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार होते हैं। उनकी निष्ठा, समर्पण और ज्ञान की ज्योति से ही नई पीढ़ी आलोकित होती है। सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद सभी पेंशनरी लाभ सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने जीवन की नई यात्रा शुरू कर सकें।
अब आपका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए बहुत कीमती है
उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए आगे कहा किअब आपका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए बहुत कीमती है। नई पीढ़ी को प्रेरित करें, सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहें और स्वस्थ, सुखमय जीवन व्यतीत करें। ईश्वर आपको दीर्घायु और निरोगी रखे।
अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय और स्थापना उप समाहर्ता श्रीमती ज्योति वंदना कुजूर ने भी अपने संबोधन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को सराहा और उन्हें सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने शिक्षकों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भी सक्रिय एवं स्वस्थ जीवन जीने की शुभकामनाएं दीं।
सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मी
सुरेंद्र महतो, कार्यालय अधीक्षक, अंचल कार्यालय, बेड़ो, श्रीमती प्रभा जयंती बेक मिंज, प्रधान लिपिक, अनुमण्डल कार्यालय, सामान्य शाखा, सदर रांची, श्रीमती पूनम आइंद, वरीय शिक्षिका, राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय, मेसरा, कांके, श्रीमती जया कुमारी रजक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, कान्द्री, मांडर, श्रीमती आशा शंखवार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पंडरा, रांची, दिनेश प्रसाद केसरी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चुटिया, रांची-2, शाहीन कहकशां, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिनू बस्ती, रांची-2, श्रीमती सरोजिनी कुजूर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रूपरू, अनगड़ा, श्रीमती ऐस्कर टोपनो, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोचबोंग, नामकुम, अब्दुल क्यूम, एस.एस. आर.एम.वी. मसमानो, चाहनो, श्रीमती बेंजामिन होरो, एस.टी., आरसी मिडिल स्कूल, महुगांव, लापुंग, रांची, श्रीमती मीरा कुमारी, एस.टी. शिव नारायण मारवाड़ी गर्ल्स स्कूल, रांची, ) श्रीमती कमला भगत, उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चैनगड़ा, बुढ़मू सेवानिवृत्त हुए।
कार्यक्रम में अपर जिला दंडाधिकारी विधि- व्यवस्था रांची धनंजय, जिला उप समाहर्ता श्रीमती ज्योति वंदना कुजूर एवं जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला शिक्षा विभाग की पूरी टीम को बधाई एवं धन्यवाद दिया।




