रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पर रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ ने परिजनों स्वजनों के साथ विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना की एवं गणपति सब के जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना के साथ भगवान श्री गणपति जी महाराज का आह्वान किया l
आज के संध्या आरती में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नव नियुक्त शशांक राज, रांची की मेयर रोशनी खालको, पूर्व राज्यसभा के सांसद अजय मारू ,डिप्टी मेयर नीरज कुमार, रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू,गणपति महाराज की आरती कर पूजन किया।




