केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल करम पूजा महोत्सव को धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की के नेतृत्व में उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री से उपायुक्त कार्यालय रांची में मिलकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में केंद्रीय सरना समिति द्वारा निम्नलिखित मांग की गई प्रत्येक अखाड़े में मिट्टी मुरूम डस्ट आदि गिराया जाए, प्रत्येक अखाड़े में पानी बिजली शौचालय एवं साफ सफाई की जाए, प्रत्येक अखाड़े में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया जाए, पूजा के दिन बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध किया जाए, पूजा के दिन पूर्णतः शराबबंदी किया जाए, रांची शहर कोआकर्षक विद्युत सज्जा किया जाए, प्रत्येक अखाड़े में ढोल नगाड़ा मंदार उपलब्ध कराया जाए, प्रत्येक अखाड़े में चना गुड़ अरवा चावल, मिट्टी तेल उपलब्ध कराया जाए प्रत्येक अखाड़े में लाल पाड़ साड़ी, धोती गंजी वितरण किया जाए, एवं चर्च में करम डाल गाड़ने से रोका जाए चर्च में करम डाल गाड़ने से आदिवासियों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचता है।
केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि प्राकृतिक पर्व करम पूजा महोत्सव आदिवासियों का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है इस त्यौहार में आदिवासी रूढ़िवादी परंपरा संस्कृति को संरक्षित करने का काम करता है उन्होंने मांग किया कि चर्च में करम ना गाड़ने दिया जाए क्योंकि आदिवासियों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है उपायुक्त ने सभी मांगों पर गौर किया एवं उचित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक भुवनेश्वर लोहरा महासचिव संजय तिर्की वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद एक्का विनय उरांव सोहन कच्छप पंचम तिर्की एवं अन्य शामिल थे



