रांची में स्वच्छ पाठशाला अभियान, छात्रों ने देखा कचरा प्रबंधन का काम

रांची : स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत रांची नगर निगम ने ‘स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’ पहल के अंतर्गत ‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’ का आयोजन किया। इस दौरान संत जॉन्स स्कूल की कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को नगर निगम क्षेत्र में स्थित ठोस अपशिष्ट

स्वच्छ पाठशाला
छात्रों ने MRF केंद्र का किया भ्रमण

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत रांची नगर निगम ने ‘स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’ पहल के अंतर्गत ‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’ का आयोजन किया। इस दौरान संत जॉन्स स्कूल की कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को नगर निगम क्षेत्र में स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का एक्सपोजर विजिट कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को 4-स्तरीय स्रोत पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की विभिन्न प्रक्रियाओं और स्वच्छता में युवाओं की भूमिका की जानकारी दी गई।

MRF केंद्र में छात्रों ने समझी कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया

स्वच्छता ज्ञान यात्रा के तहत विद्यार्थियों ने हरमू स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) केंद्र का भ्रमण किया। यहां उन्हें प्राइमरी वेस्ट कलेक्शन, सेकेंडरी वेस्ट कलेक्शन और स्रोत पर कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को इन प्रक्रियाओं के संचालन और महत्व की जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि कचरे का स्रोत पर ही उचित पृथक्करण करने से उसके पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सकता है।

Read More : CCL में राजभाषा माह 2026 के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

4-स्तरीय स्रोत पृथक्करण की दी जानकारी

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 और 4-स्तरीय स्रोत पृथक्करण की व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्हें स्कूल परिसर और अपने घरों में स्वच्छता की स्थायी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम का उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़कर उन्हें स्वच्छता के जागरूक दूत के रूप में तैयार करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के जरिए स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का संदेश परिवार और समाज तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की पहल की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *