इंद्रपुरी के महामृत्युंजय मंदिर में गणेश पूजा, विसर्जन पर नम हुई आंखें

रांची : इंद्रपुरी रोड नंबर 1 स्थित महामृत्युंजय शिव मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर चार दिनों तक भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गई। गणेश चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक चले आयोजन में भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूजा में हिस्सा लिया।

इंद्रपुरी
भक्तों ने किया विसर्जन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : इंद्रपुरी रोड नंबर 1 स्थित महामृत्युंजय शिव मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर चार दिनों तक भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गई। गणेश चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक चले आयोजन में भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूजा में हिस्सा लिया। मंदिर के पुजारी राज किशोर मिश्रा और जय कृष्णा ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान मौजूद भक्त भावुक हो गए और कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पूरे आयोजन में भक्तों की सहभागिता रही।

Read More : दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन हुई विशेष पूजा, सरलता का संदेश

आयोजन में महामृत्युंजय शिव मंदिर गणेश पूजा समिति के आयोजक राज कुमार तिवारी उर्फ पप्पू, राज किशोर मिश्रा, जय कृष्णा मिश्रा, मनोज कुमार उर्फ पुटू, आशुतोष सिन्हा, अमृत कुमार सिन्हा, छोटू ठाकुर, आकाश ठाकुर, संतोष कर्मकार, रेणु तिवारी, अर्चना विश्वकर्मा, रूबी देवी, मीरा देवी, सुचित्रा देवी, माही कुमारी, रूपम देवी सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *