राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने किया चिकित्सकों का सम्मान

मानवता के सच्चे प्रहरी हैं चिकित्सक, उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान : आलोक कुमार दूबे रांची । राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे एवं मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव सदर अस्पताल, के चिकित्सकों को अंगवस्त्र

मानवता के सच्चे प्रहरी हैं चिकित्सक, उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान : आलोक कुमार दूबे




रांची । राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे एवं मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव सदर अस्पताल, के चिकित्सकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, कलम भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चिकित्सकों के मानवता की सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. विमलेश कुमार सिंह, डॉ. हिमालय झा, डॉ. हरिश्चंद्र, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. प्रण्णति बाखला, डॉ. श्वेता लाल, डॉ. सविनय कुमार, डॉ. पूनम, डॉ. अरुणोदय, डॉ. रंजू सिंह, डॉ. रजनी, डॉ. तन्मय प्रसाद, डॉ. उषा सिंह एवं डॉ. ए.बी.के. बाखला शामिल थे। इसके अतिरिक्त कांग्रेस नेताओं ने वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सहाय एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार सिंह को उनके क्लीनिक पहुंचकर भी सम्मानित किया।

मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का जीवंत उदाहरण हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी चिकित्सक अपने परिवार से अधिक मरीजों के जीवन को प्राथमिकता देते हैं। कोरोना महामारी से लेकर हर आपदा के समय चिकित्सकों ने जिस साहस, प्रतिबद्धता और मानवता का परिचय दिया, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

स्वस्थ समाज की नींव चिकित्सकों की सेवा भावना पर टिकी है : लाल किशोर नाथ शाहदेव

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि चिकित्सक समाज के ऐसे प्रहरी हैं जो दिन-रात लोगों के जीवन की रक्षा में जुटे रहते हैं। उनका योगदान शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में डॉक्टरों की भूमिका सदैव अविस्मरणीय रहेगी।

इस अवसर पर सदर अस्पताल, राँची के उपाध्यक्ष डॉ. विमलेश कुमार सिंह ने सम्मान के लिए कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारे लिए यह गौरव का क्षण है जब समाज हमें सम्मान देता है। हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है कि अपने कार्यों के माध्यम से समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और लोगों के लिए विश्वास एवं गौरव का प्रतीक बनें। यह सम्मान हमें और अधिक समर्पण एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.