झरिया गोशाला और श्मशान घाट बचाने की उठी मांग, PM को पत्र

धनबाद : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर धनबाद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हो रही है। इस बीच स्थानीय समाज सेवकों ने अभियान में झरिया-धनबाद गोशाला और श्मशान घाट को बचाने का संकल्प भी शामिल करने की मांग की है। मामले

श्मशान घाट

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर धनबाद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हो रही है। इस बीच स्थानीय समाज सेवकों ने अभियान में झरिया-धनबाद गोशाला और श्मशान घाट को बचाने का संकल्प भी शामिल करने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने समाज सेवकों के साथ विस्तृत चर्चा की और इस संबंध में जिला प्रशासन से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

Read More : ऑपरेशन सोहन में दो आतंकियों का सफाया, उधमपुर में सर्च जारी

बीसीसीएल खनन से अस्तित्व पर संकट

नागरिकों ने पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्र की प्रतिलिपि धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रवण राय और झरिया विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय प्रभारी को सौंपी। समाजसेवी अनिल पांडेय ने बताया कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के कोयला खनन और लापरवाही के कारण गोशाला और श्मशान घाट के अस्तित्व पर गंभीर संकट बना हुआ है। खनन गतिविधियों की वजह से पूर्व में भी कई गायों की जान जा चुकी है।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ठोस कदम की उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण इन स्थानों की रक्षा के लिए स्थायी कदम उठाए जाने जरूरी हैं। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन बीसीसीएल प्रबंधन के साथ मिलकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *