PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश-दुनिया से मिल रही बधाइयां

नई दिल्ली: PM मोदी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें देश और दुनिया भर से बधाइयां मिल रही हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए देश के कई शहरों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता

PM मोदी
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: PM मोदी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें देश और दुनिया भर से बधाइयां मिल रही हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए देश के कई शहरों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री की 25 साल की सार्वजनिक सेवा के सम्मान में लोगों से दीया जलाकर उन्हें आशीर्वाद देने का आह्वान किया है। इसके साथ ही, बीजेपी आज से लेकर 17 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी ‘संकल्प सेवा अभियान’ की शुरुआत कर रही है।

राष्ट्रपति और विपक्षी नेताओं ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाई देते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री ने विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं और देश को समावेशी विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

राहुल गांधी और खड़गे ने भी दी शुभकामनाएं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सक्रिय और सार्थक जीवन की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *