रांचीः राजधानी रांची में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब पुलिसकर्मियों के घर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक दरोगा के घर को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये नकद और लगभग ढाई सौ ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए। वारदात घर में मौजूद दरोगा की बेटी को बंधक बना कर दिया गया है।
JPSC-CGL परीक्षा रद करने पर रोक जारी, हाई कोर्ट ने CID को जांच रिपोर्ट पेश करने का दिया निर्देशalso read :
ये घटना सदर थाना के वक्सफॉल फैक्ट्री के बगल स्थित इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित धनंजय शाही गोड्डा जिला में एसआई के पद पर पदस्थापित हैं और वर्तमान में गोड्डा पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे हैं. घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे।
सब इंस्पेक्टर धनंजय ने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी तीज का सामान खरीदने के लिए घर से बाहर गई थीं। उनका बेटा ट्यूशन पढ़ने गया था, जबकि उनकी बेटी घर में मौजूद थी। इसी दौरान अपराधी घर में पहुंचे और बेटी को बंधक बना लिया। अपराधियों ने बेटी के हाथ-पैर बांध दिए और घर में रखे कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद कमरे में रखी अलमीरा को तोड़कर उसमें रखे करीब 30 लाख रुपये नकद और लगभग 250 ग्राम जेवरात निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
धनंजय शाही ने बताया कि जिस कमरे में उनकी बेटी सो रही थी, उसी कमरे में अलमीरा रखा हुआ था। पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद अपराधियों ने उनकी बेटी को बंधक बनाया और अलमीरा तोड़ दिया। इसी में नकदी और जेवर रखे हुए थे, घटना के बाद वो पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। अपराधी रुपये और जेवर बैग में भरकर अपने साथ ले गए. घटना के दौरान बेटी काफी डर गई और सदमे में है।


