रांची: दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रांची शाखा द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए दिवाली मिलन समारोह का आयोजन श्री दिगंबर जैन भवन, रांची में किया गया। समारोह में 500 से अधिक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एवं उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
दीपावली खुशियों, प्रेम, आपसी सौहार्द एवं एकता का पर्व
अपने संबोधन में सीए अनीश जैन ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम, आपसी सौहार्द एवं एकता का पर्व है। ICAI रांची शाखा सदैव अपने सदस्यों के व्यावसायिक विकास के साथ-साथ पारिवारिक जुड़ाव को भी प्राथमिकता देती है। ऐसे आयोजन सदस्यों को अपने व्यस्त पेशेवर जीवन से समय निकालकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार किसी भी व्यक्ति की सफलता और उपलब्धियों का महत्वपूर्ण आधार होता है। उन्होंने सभी सदस्यों से इसी प्रकार एकजुट रहकर शाखा की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
समारोह में बच्चों एवं बड़ों के मनोरंजन के लिए विभिन्न रोचक खेल, मनोरंजक गतिविधियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही लाइव गायन की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए राजीव रंजन मित्तल, सीए सुमित अग्रवाल, सीए जे.पी. शर्मा, सीए मनीष जैन, सीए संजीत श्रीवास्तव, सीए धर्मेंद्र सिन्हा एवं सीए राज कुमार, सीए मनीषा बियानी और कोल् इंडिया की पूर्व सी ऍफ़ ओ सीए सुनील मेहता सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष सीए हरेंद्र भारती, कार्यकारिणी सदस्य सीए भुवनेश ठाकुर, सीए निशांत मोदी एवं निवर्तमान अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
also read : बंगाल की खाड़ी में उठा ‘मुरासु’ तूफान, झारखंड के मौसम में होगा बदलाव



