डोरंडा में आज शााम हाेगा श्री गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

रांची: रांची न्यू काली पूजा परिसर, काली मंदिर रोड, डोरंडा में श्री गणेश पूजा समिति के 15वें वार्षिक गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज, सोमवार 14 सितंबर को शाम 5 बजे होगा। पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड

श्री गणेश पूजा पंडाल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची न्यू काली पूजा परिसर, काली मंदिर रोड, डोरंडा में श्री गणेश पूजा समिति के 15वें वार्षिक गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज, सोमवार 14 सितंबर को शाम 5 बजे होगा। पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, दीपू सिंहा, आलोक दुबे सहित समिति के पदाधिकारी एवं शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को नोटों की माला से सजाया जाएगा
गणेश महोत्सव को लेकर समिति की ओर से भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को नोटों की माला से सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं भगवान गणपति को पूजा-अर्चना के दौरान 151 किलोग्राम लड्डू का भोग लगाया जाएगा।
पांच दिवसीय महोत्सव 14 से 18 सितंबर तक चलेगा
आज से शुरू होने वाला यह पांच दिवसीय महोत्सव 14 से 18 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण और अन्य आयोजन किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर डोरंडा और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *