रांची : राजधानी रांची के सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मेसी में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दुकान से अचानक धुएं का गुबार उठता देखा। इसके बाद दुकान मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
Read More : रांची में नई बोरवेल नियमावली का विरोध, एसोसिएशन ने जताई चिंता
दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आगलगी में फार्मेसी की दवाइयां और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गए। आजाद फार्मेसी के संचालक की ओर से फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है। आशंका है कि घटना में लाखों रुपये की दवाइयां और संपत्ति जलकर नष्ट हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






