रांची : श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति, इक्कीसो महादेव धाम, केतारी बगान, चुटिया, रांची के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए रविवार को विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया।
also read : सैनिक मार्केट की आजाद फार्मेसी में आग, दवाइयां और सामान जला
भूमि पूजन कार्यक्रम में संतोष कुमार सोनी अध्यक्ष, श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति, पंकज प्रसाद, प्रधान महासचिव समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने समिति के सदस्यों को दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने कहा कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की।
also read : श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर में दस दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन कल से, नगर भ्रमण 16 को
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पंकज प्रसाद प्रधान महासचिव डॉक्टर प्रेम कुमार वरीय उपाध्यक्ष संतोष सोनी उपाध्यक्ष अनूप वर्मा कोषाध्यक्ष,संरक्षक प्रदीप वर्मा,सुरेश प्रताप साहू,रविंद्र लाल,अजीत कुमार, पवन खत्री,संतोष कुमार वर्मा,संतोष कुँअर सिन्हा,विजय कुमार वर्मा, रंजीत वर्मन,देवेंद्र वर्मान, डॉक्टर प्रदीप कुमार डॉक्टर आनंद वर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
also read : रांची में 17 सितंबर से शुरू होगा 59वां श्री श्याम महोत्सव





