रांची : झारखंड की प्राचीनतम धार्मिक संस्थाओं में शामिल श्री श्याम मंडल, रांची की आम सभा रविवार को श्री श्याम मंदिर के सभागार में हुई। सभा में 59वां चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम महोत्सव 17 से 20 सितंबर 2026 तक धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव का आयोजन श्री श्याम मंडल रांची द्वारा निर्मित अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में किया जाएगा।
Read More : गढ़वा में एम्बुलेंस कर्मचारी संघ की बैठक, आंदोलन की रणनीति तय
तैयारियों को लेकर उपसमितियों की जिम्मेदारी
आम सभा में विभिन्न उपसमितियों के माध्यम से महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मंदिर परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन के कार्य पर भी चर्चा हुई। सभा में महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
कोलकाता के मालाकार सजाएंगे श्याम दरबार
श्री श्याम मंडल के अनुसार, हर वर्ष महोत्सव में श्री श्याम दरबार का श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार श्री श्याम प्रभु के साथ मंदिर में विराजमान बजरंगबली और कामना शिव परिवार के मनमोहक श्रृंगार के लिए कोलकाता से कुशल मालाकार बुलाने का निर्णय लिया गया है। सभा में चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, जितेश अग्रवाल, नितेश लखोटिया, प्रदीप अग्रवाल, राजेश सारस्वत, मनोज सिंघानिया, विकाश पाडिया, ज्ञान प्रकाश बागला और अशोक लाठ उपस्थित रहे।




