गढ़वा में एम्बुलेंस कर्मचारी संघ की बैठक, आंदोलन की रणनीति तय

गढ़वा : झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ, गढ़वा जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सदर अस्पताल परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश सह-गढ़वा जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव रितेश रंजन द्वारा

एम्बुलेंस कर्मचारी संघ

अपनी भाषा में पढ़ें

गढ़वा : झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ, गढ़वा जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सदर अस्पताल परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश सह-गढ़वा जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव रितेश रंजन द्वारा किया गया।

Read More : पर्यूषण महापर्व : रांची में छठे दिन धर्म और संस्कार का दिया संदेश

संगठन विस्तार और नए पदाधिकारियों का चयन

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर मजबूत बनाना और एम्बुलेंस कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान हेतु आगामी चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना था। बैठक के दौरान जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष पद पर एम.डी. बिस्मिल्ला अंसारी, उपसचिव पद पर अमरेंद्र पाण्डेय एवं हरिदर्शन कुमार रवि को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, कार्यालय मंत्री के रूप में लक्ष्मी चौधरी, प्रवेश प्रजापति व अनुज कुमार और मीडिया प्रभारी के रूप में विक्की चौधरी एवं राजेश कुमार का चयन किया गया।

चरणबद्ध आंदोलन की बनाई रूपरेखा

बैठक में प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा, कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी, संगठनात्मक एकजुटता और आंदोलन को शांतिपूर्ण व प्रभावी तरीके से संचालित करने को लेकर गहन मंथन किया गया। इस दौरान आलोक कुमार, गोल्डन अंसारी, प्रवेश कुमार, ललन चौधरी, चंदन कुमार, राकेश कुमार, नीरज कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार, सुमन ठाकुर, सत्येंद्र कुमार, संतोष यादव, मिथिलेश यादव और गौरीशंकर समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.