रांची। भाई हम पर जरा ध्यान दो एक समोसा एक आलूचाेप दे, थाेड़ा ठहरे बहुत भीड़ है……. चैंबर के वार्षिक चुनाव के मौके पर हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची के द्वारा गरम समोसे , आलुचप, चाय एवं पानी की व्यवस्था की गई थी। अध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने बताया इस आज चुवाव के दौरान की 10, 000 से ज्यादा समोसे,आलू चोप का स्वाद चुनाव में आने वाले लोगों ने लिया। कहा कि संघ के लिए सौभाग्य की बात है कि यह अवसर उन्हें साल में एक बार प्राप्त होता है।
इस अवसर पर महुआ माजी, न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल सहित शहर के कई विशिष्ट लोगों और मतदाताओें ने समोसे और व्यवस्था की प्रशंसा की।
व्यवस्था बनाने में में ये रहे शामिल
संघ की ओर से मुख्य रूप से अध्यक्ष अमरचंद बेगानी, उपाध्यक्ष विवेक मोहता,सचिव हैप्पी किंगर,सह सचिव सौरभ कटारुका, कोषाध्यक्ष आशीष सिंघानियां,मनोरंजन समिति के संयोजक गौरव काबरा, सौरभ कटारूका, महेश बजाज, बिपुल जैन,सुशील सोमानी,मुकेश काबरा, अनिल जालान, प्रमोद सारस्वत,मनोज पोद्दार, ब्रजेश जालान संघ के मुन्ना कुमार, राजेश कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे । यह जानकारी सौरभ कटारूका ने दी।





