देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर कुमार

देवघर : उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के न्यायाधीश चंद्रशेखर कुमार ने रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया और तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ तथा माता पार्वती की

न्यायाधीश चंद्रशेखर कुमार
सुरक्षा के बीच बाबा भोलेनाथ का किया अभिषेक

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर : उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के न्यायाधीश चंद्रशेखर कुमार ने रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया और तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ तथा माता पार्वती की आरती में भाग लिया।

Read More : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, 23 जवानों की मौत की आशंका

प्रशासनिक भवन में संकल्प, सरदार पंडा की मौजूदगी में जलाभिषेक

बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचने पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को सबसे पहले मंदिर के प्रशासनिक भवन में ले जाया गया। वहां मंदिर के पुजारियों ने उनका संकल्प कराया। बैद्यनाथ मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने बताया कि संकल्प के बाद न्यायाधीश को गर्भगृह ले जाया गया, जहां सरदार पंडा की गरिमामयी मौजूदगी में उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर पूजा संपन्न की। न्यायाधीश की सुरक्षा के मद्देनजर पूजा-अर्चना के दौरान कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। इसके कारण मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई, हालांकि श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया।

डीसी और एसपी ने किया था भव्य स्वागत, दिल्ली रवाना

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर कुमार शनिवार को ही देवघर पहुंच गए थे। तय प्रोटोकॉल के तहत देवघर एयरपोर्ट पर देवघर के डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया था। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें देवघर की धार्मिक पहचान से जुड़ा पारंपरिक शिवलिंग का फोटो फ्रेम भी भेंट स्वरूप दिया गया था। रविवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद न्यायाधीश चंद्रशेखर कुमार देवघर सर्किट हाउस पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद वे देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां से वे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *