धनबाद के केशलपुर में मिट्टी धंसी, कई लोग मलबे में दबे

धनबाद : कोयलांचल धनबाद जिले के कतरास अंतर्गत रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हारपट्टी में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय लोग खदान से कोयला निकालने व चुनने पहुंचे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा (ढाय) धंस गया। इसकी

धनबाद
कोयला चुनने के दौरान हादसा।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : कोयलांचल धनबाद जिले के कतरास अंतर्गत रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हारपट्टी में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय लोग खदान से कोयला निकालने व चुनने पहुंचे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा (ढाय) धंस गया। इसकी चपेट में आने से वहां मौजूद कई लोग मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Read More : ब्रिक्स समिट का दूसरा दिन : ग्लोबल साउथ और AI पर पीएम मोदी का जोर, शी जिनपिंग रवाना

ग्रामीणों ने निकाला मलबा, 3 की मौत

घटना की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे को हटाकर की गई छानबीन के दौरान तीन लोगों को बाहर निकाला गया। तीनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में केवट कूली निवासी मुनिया देवी और बेलगोंजाबाद निवासी एक व्यक्ति के शामिल होने की बात कही जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से पूरी पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

5 से 6 लोगों के और दबे होने की आशंका

हादसे के समय कुछ लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन अभी भी 5 से 6 अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है और स्थानीय लोग लगातार मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं।

प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के बयान

मामले को लेकर बाघमारा डीएसपी अजित कुमार विमल ने शुरुआत में जानकारी से अनभिज्ञता जताई, वहीं ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और जानकारी जुटा रही है। रामकनाली ओपी प्रभारी अलीशा अग्रवाल ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि ग्रामीण कोयला चुनने गए थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई। उन्होंने इसे अवैध उत्खनन से इनकार करते हुए कोयला चुनने के दौरान हुई दुर्घटना बताया है। दूसरी ओर, स्थानीय यूनियन नेता विमलेश दुबे ने बताया कि स्थान पर पूर्व में अवैध खनन होता था जिसे बीसीसीएल ने भर दिया था, लेकिन ग्रामीण भरण-पोषण के लिए कोयला चुनने पहुंचे थे और हादसे का शिकार हो गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.