रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर के चुनाव को लेकर मंगलवार को टीम मुकेश अग्रवाल ने अपर बाजार क्षेत्र में व्यापक प्रचार अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने कार्ट सराय, जालान रोड, जेजे रोड, नॉर्थ मार्केट, कपड़ा पट्टी, महावीर चौक और श्रद्धानंद रोड समेत विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में पदयात्रा कर व्यापारियों से संपर्क किया और अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
also read : JH Live की खबर का असर : पंडरा बाजार की समस्याओं पर टीम तुलसी सक्रिय, जल्द पहुंचेगी मंत्री
इस दौरान टीम के सदस्यों ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना तथा चैंबर को और मजबूत बनाने के लिए टीम के विजन से अवगत कराया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारियों से समर्थन की अपील की गई।
अध्यक्ष पद के दावेदार मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में व्यापारियों का समर्थन उन्हें चैंबर को और अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी देगा। उनका उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उनके समाधान के लिए मजबूती से प्रयास करना है।
also read : SIR प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का आरोप, आदित्य साहू बोले, ‘बांग्लादेशियों को वोटर बनाने की साजिश
वही, वर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी, किशोर मंत्री समेत अन्य अध्यक्षों ने टीम मुकेश अग्रवाल के सभी सदस्यों के पक्ष न मतदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि टीम मुकेश अग्रवाल में कई चेहरे पहली बार चुनाव लड़ रहे है। चैंबर में अब बदलाव की जरूरत है। नए चेहरे को भी मौका मिलना चाहिए। इन नए उम्मीदवारों में कई ऊर्जावान और नई विजन वाले है। इन्हें एक बार मौका मिलना चाहिए।
पद यात्रा में अमित अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, अमित मिश्रा, अशोक प्रधान, आस्था किरण, सीए राज कुमार, डॉ. अभिषेक रामाधीन, माला कुजूर, मनीष जैन, अधिवक्ता निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, पूर्णेंदु तुलस्यान, राहुल अग्रवाल, राजेश गाडोदिया (आनंद), श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुनील कालरा, सुनील गुप्ता, तेजविंदर सिंह, उमंग सुल्तानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह जानकारी अमित अग्रवाल ने दी।





