रांची: चैंबर चुनाव को लेकर टीम पी-21 ने अग्रवाल सभा में चैंबर सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में चैंबर चुनाव में टीम की ओर से चुनाव लड़ रहे सदस्यों का परिचय कराया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने अपने विजन और आगामी कार्ययोजनाओं से भी सदस्यों को अवगत कराया।
चैंबर व्यापारियों और उद्यमियों की आवाज को मजबूती से उठाने वाला संगठन है : अर्जुन जालान
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अर्जुन जालान ने कहा कि चैंबर व्यापारियों और उद्यमियों की आवाज को मजबूती से उठाने वाला संगठन है। चुनाव में ऐसे प्रतिनिधियों का चयन होना चाहिए, जो व्यापारिक समुदाय की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करें।
चैंबर को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों की भागीदारी जरूरी है : अरुण बुधिया
पूर्व अध्यक्ष अरुण बुधिया ने कहा कि चैंबर को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने टीम पी-21 के प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, रंजीत टिबड़ेवाल समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।
मौके पर सुरेश चंद अग्रवाल, मनोज चौधरी, निर्मल बुधिया, अरुण खेमका, जय सिंह यादव, धर्मेंद्र तिवारी, आनंद जालान, मदन सेन कुंजारा, अशोक पुरोहित, सज्जन पाड़िया, अशोक नारसरिया, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, कमल जैन समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भारतेंदु झा ने किया।
पंडरा बाजार में व्यापारियों से मांगा समर्थन
बैठक के अलावा टीम पी-21 के सदस्यों ने पंडरा बाजार का भी दौरा किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बाजार के व्यापारियों से मुलाकात कर चैंबर चुनाव में टीम को समर्थन देने का आग्रह किया। सदस्यों ने संजय माहुरी, दीपक ओझा, संतोष सिंह, विकास कुमार गुप्ता, राहुल शर्मा, तरनजीत सिंह समेत कई व्यापारियों से मुलाकात कर अपनी टीम के पक्ष में समर्थन मांगा। पंडरा बाजार के व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
पदयात्रा में  ये रहे शामिल
 अमित कुमार पाठक, अमित श्रीवास्तव, अमित सिंघानिया, अनीश सिंह, अरूप नंदी, देवनंदन उरांव, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, एमडी सलीम, पूनम आनंद, प्रमिला कुमारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सजल श्रोथ, संतोष कुमार, संतोष उरांव, शैलेंद्र कुमार सुमन, शंकर शंभु राजेश, सुबोध जायसवाल, सुमन शर्मा, सुनील अग्रवाल, सूरज सेठ समेत अन्य लोग मौजूद थे।