आज से सस्ता हुआ LPG सिलिंडर, जानें कितनी कम हुई कीमत

नई दिल्‍ली। जुलाई के पहले दिन अच्छी खबर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की है। इस कटौती के बाद दिल्ली में अब इसका रेट ₹2,930 रह गया है। इससे पहले यह

नई दिल्‍ली। जुलाई के पहले दिन अच्छी खबर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की है। इस कटौती के बाद दिल्ली में अब इसका रेट ₹2,930 रह गया है। इससे पहले यह ₹3,113.50 में मिल रहा था। हालांकि घरों में यूज होने वाले 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में काफी बढ़ोतरी की गई थी।
आज की कटौती के बाद लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,236 से घटकर ₹3,052.50 रह गई है। इसी तरह कोलकाता में अब यह ₹3,255.50 के बजाय ₹3,081.50 में मिलेगा। पटना में इसकी कीमत अब ₹3,227 रह गई है। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है और यह ईरान युद्ध से पहले के स्तर पर पहुंच गया है। इसे देखते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस साल पहली बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। इससे बाहर खाना-पीना सस्ता हो सकता है।

इससे पहले जनवरी से लगातार 19 किलो वाले सिलेंडर वाले सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो रहा था। पिछले साल 1 दिसंबर को इसकी कीमत 1580.50 रुपये थी। जनवरी में यह बढ़कर 1691.50 रुपये हो गई। फरवरी में इसे बढ़ाकर 1740.50 रुपये कर दिया गया। मार्च में दो बार इसकी कीमत में इजाफा हुआ।

एक मार्च को यह 1768.50 रुपये और 7 मार्च को 1883 रुपये पहुंच गया। फिर 1 अप्रैल को यह 2078.50 रुपये का हो गया। मई में इसमें ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई और दिल्ली में इसकी कीमत ₹3,071.50 रुपये पहुंच गई। जून में इसमें ₹42 का इजाफा किया गया था।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.