सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे बाबूलाल मरांडी, दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी आज यानी सोमवार को गिरिडीह स्थित दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। बाबूलाल मरांडी ने ईश्वर से दिवंगत

सुदिव्य कुमार सोनू
मरांडी ने सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि।

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी आज यानी सोमवार को गिरिडीह स्थित दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। बाबूलाल मरांडी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Read More : गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव, अब सिर्फ श्रद्धांजलि देंगे CM

मालूम हो कि विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार तड़के करीब 4 बजे गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में निधन हो गया। शनिवार रात करीब 12 बजे उनके सीने में अचानक दर्द उठा था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें रात करीब 2:15 बजे अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उन्हें उल्टी हुई थी, जो फेफड़े में चले जाने से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। चिकित्सकों ने उनकी सांस की नली साफ की और ईसीजी जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि होने के बाद सीपीआर शुरू किया गया। उन्हें बचाने के लिए चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनके निधन के बाद रविवार शाम उसरी नदी तट स्थित हरसिंगरायडीह श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और उन्हें पंचतत्व में विलीन किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *