गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव, अब सिर्फ श्रद्धांजलि देंगे CM

रांची : कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद CM हेमंत सोरेन के मंगलवार को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री अब गुवा पहुंचकर शहीद स्थल पर गुवा गोलीकांड के शहीदों

गुवा शहीद दिवस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद CM हेमंत सोरेन के मंगलवार को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री अब गुवा पहुंचकर शहीद स्थल पर गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। गुवा मैदान में प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा, परिसंपत्ति वितरण समेत अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को जारी संयुक्त आदेश में CM के संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।

Read

12:30 बजे रांची से गुवा के लिए रवाना होंगे CM

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार (8 सितंबर) को दोपहर 12:30 बजे रांची स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर के जरिए गुवा के लिए रवाना होंगे। करीब 1 बजे उनका हेलीकॉप्टर गुवा सेल हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद CM सड़क मार्ग से गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल के लिए रवाना होंगे। करीब 1:10 बजे वह शहीद स्थल पहुंचेंगे और गुवा गोलीकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

बिरसा चौक पर करेंगे माल्यार्पण

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सीएम करीब 1:20 बजे शहीद स्थल से रवाना होंगे। इसके बाद 1:25 बजे बिरसा चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद CM सड़क मार्ग से गुवा सेल हेलीपैड पहुंचेंगे। करीब 1:35 बजे हेलीपैड पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे।

सार्वजनिक आयोजन स्थगित, सुरक्षा व्यवस्था तेज

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के मद्देनजर इस बार CM का गुवा दौरा बड़े सार्वजनिक आयोजन के बजाय संक्षिप्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम तक सीमित रहेगा। गुवा मैदान में होने वाली श्रद्धांजलि सभा, परिसंपत्ति वितरण सहित अन्य कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। गुवा सेल हेलीपैड से शहीद स्थल और बिरसा चौक तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सीएम के आवागमन वाले मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *