रांची: विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के कथित अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विधायक के बेटे को अज्ञात लोग स्कॉर्पियो और थार वाहन से अपने साथ ले गए।
बताया जा रहा है कि घटना एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस के गेट के पास हुई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही संदिग्ध वाहनों और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। वहीं घटना की जानकारी विधायक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को दी। इसके बाद साहु ने इसकर विडयो शेयर कर प्रशासन को इसकी जानकारी दी।
अपहरण के पहले मारपीट भी की गई
विधायक जनार्दन पासवान ने बताया कि उनका बेटा एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि अपहरण के पहले उनके बेटे के साथ मारपीट भी गई है। जनार्दन पासवान ने बताया कि घटना के बाद से उनका अपने बेटे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक चतरा से रांची के लिए रवाना हो गए।




