जेएमएम संगठन में बदलाव, धनबाद महानगर समिति के सचिव बने बंटी सिंह

धनबाद: जेएमएम केंद्रीय समिति ने धनबाद महानगर समिति में सांगठनिक फेरबदल करते हुए बंटी सिंह को सचिव और अबु तारिक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बंटी सिंह को धनबाद महानगर समिति के उपाध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए सचिव मनोनीत किया गया है। वहीं,

जेएमएम

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: जेएमएम केंद्रीय समिति ने धनबाद महानगर समिति में सांगठनिक फेरबदल करते हुए बंटी सिंह को सचिव और अबु तारिक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

बंटी सिंह को धनबाद महानगर समिति के उपाध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए सचिव मनोनीत किया गया है।  वहीं, अबु तारिक को महानगर समिति का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह निर्णय धनबाद महानगर समिति की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आलोक में लिया गया है। महानगर समिति का संबंधित पत्र 20 अगस्त 2026 को जारी हुआ था।

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने उम्मीद जताई  है कि दोनों पदाधिकारी अपनी संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता का उपयोग करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।  साथ ही, पार्टी अनुशासन का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और मधुर संबंध बनाए रखेंगे।

also read : इरफान अंसारी की पहल से किसानों को मिलेगा लाभ, धान बोनस ₹109 करने का प्रस्ताव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *