झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पंचतत्व में विलीन हो गए।  उनके छोटे बेटे हर्ष कुमार ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं, समर्थकों और हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
 झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।  अंतिम विदाई के दौरान परिवार, समर्थक और हजारों लोगों की मौजूदगी में माहौल भावुक हो गया
था।
अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग, समर्थक, कार्यकर्ता और विभिन्न दलों के नेता पहुंचे. पूरे रास्ते लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।  माहौल गमगीन रहा और लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।