रांची। रांची गौशाला न्यास गोकुलधाम हरमू रोड प्रांगण में अन्नपूर्णा सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन  रविवार को किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने सभा में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया मंत्री प्रदीप कुमार राजगढ़िया ने गौशाला एवं अन्नपूर्णा सेवा की जानकारी दी।
उपाध्यक्ष एस एन राजगढ़िया  ने सभी से तन मन और धन से गौ सेवा में लगे को कहा उन्होंने कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आए हुए अतिथियों का सम्मान किया। इसमें  माहेश्वरी सभा, शत्रुघ्न लाल गुप्ता, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं घनश्याम शर्मा सभी को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया।
उसके पश्चात झारखंड फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स के तीनों अध्यक्षीय उम्मीदवार एवं उनकी टीम को भी अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया अंत में सभी ने गौ सेवा कर अन्नपूर्णा सेवा का उद्घाटन किया ।
अन्नपूर्णा सेवा के सहयोगकर्ता प्रेम कुमार पुनीत कुमार प्रेमसंस ट्रस्ट द्वारा  स्वर्गीय प्रेम कुमार पोद्दार  की स्मृति में होगा  कार्यक्रम का संचालन अमित चौधरी एवं मनीष लोघा ने किया।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल
शत्रुघ्न लाल गुप्ता, किशोरी लाल चौधरी, सज्जन सर्राफ, राजकुमार टिंबडेवाल, राजकुमार केडिया, अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार, मंत्री प्रदीप राजगढ़िया, उपाध्यक्ष एस एन राजगढ़िया, सह सचिव सुरेश जैन, राजेंद्र बंसल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष  सुरेश चंद्र अग्रवाल, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती, घनश्याम शर्मा, प्रमोद बजाज बासुदेव भाला, समाजसेवी फतेहचंद अग्रवाल, प्रकाश काबरा,अमित चौधरी मनीष लोधा एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी गण एवं गौ भक्त उपस्थित थे।