नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते फिर से एक बड़ा हादसा हो गया है। साउथ कैंपस थाना क्षेत्र के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर को एक तीन मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, जिसमें आठ लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।
also read : मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जताया गहरा शोक, श्रद्धांजलि देने पहुंचीं
वहीं, बिल्डिंग ढहने से सत्य निकेतन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड को 1:30 बजे मिली सूचना
जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल राहत-बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि हॉस्टल में लड़कों का पीजी ढह गया है। अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। राहत-बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ जुटे हुए हैं।



