रांची: चैंबर चुनाव की तिथी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है।वैसे-वैसे चैंबर चुनाच प्रचार तेज होते जा रहा है। इसी क्रम को लेकर लेकर पी-21 टीम ने शनिवार को अपर बाजार क्षेत्र में व्यापक प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने विभिन्न व्यवसायियों से मुलाकात कर चुनाव में समर्थन की अपील की और टीम के विजन एवं आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के दौरान पी-21 टीम ने चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व सांसद महेश पोद्दार से भी मुलाकात की। टीम के सदस्यों ने उन्हें अपने विजन और चैंबर के विकास को लेकर प्राथमिकताओं से अवगत कराया।
टीम के सदस्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पी-21 टीम व्यवसायियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी। चैंबर को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के साथ हर वर्ग के व्यवसायियों की आवाज को मजबूती से सामने रखना टीम की प्राथमिकता है।
also read : करोड़ों की संपत्ति और 85 लाख कैश का मामला, अमर मंडल के खिलाफ ED जांच जारी रखने की हाईकोर्ट से मिली अनुमति
शैलेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि आज व्यवसायियों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। पी-21 टीम का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि व्यवसायियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना है।
पूनम आनंद ने कहा कि पी-21 टीम चैंबर की गतिविधियों में महिलाओं को अधिक अवसर देने के साथ उनके व्यापार से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाएगी। टीम सभी व्यवसायियों को साथ लेकर चैंबर को नई दिशा देने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में है।
तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने से ही व्यापार में तरक्की संभव
मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने से ही व्यापार में तरक्की संभव है। बदलते समय के साथ चैंबर को भी डिजिटल और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की जरूरत है। पी-21 टीम व्यवसायियों को नई तकनीक से जोड़ने, डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने और कारोबार को आधुनिक बनाने की दिशा में काम करेगी।
अनिश कुमार सिंह ने कहा कि पी-21 टीम का लक्ष्य रांची के व्यवसायियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
प्रचार अभियान में ये रहे शामिल
अमित कुमार पाठक, अमित श्रीवास्तव, अमित सिंघानिया, अनीश सिंह, अरूप नंदी, देवनंदन उरांव, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, एमडी सलीम, पूनम आनंद, प्रमिला कुमारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सजल श्रोथ, संतोष कुमार, संतोष उरांव, शैलेंद्र कुमार सुमन, शंकर शंभु राजेश, सुबोध जायसवाल, सुमन शर्मा, सुनील अग्रवाल, सूरज सेठ समेत अन्य लोग मौजूद थे।




