आई क्रिएट एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

रांची । शिक्षक दिवस के अवसर पर आई क्रिएट एकेडमी की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकेडमी के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी स्नेह एवं सौहार्द के साथ शिक्षक दिवस मनाया। also read : भर्ती परीक्षा

आई क्रिएट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची । शिक्षक दिवस के अवसर पर आई क्रिएट एकेडमी की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकेडमी के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी स्नेह एवं सौहार्द के साथ शिक्षक दिवस मनाया।
इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में आई क्रिएट एकेडमी की कॉर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका राय ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम योगदान देता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं साझा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *