विश्वगुरु भारत’ के विचार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाना हमारा लक्ष्य: गुरु शरण प्रसाद

रांची। सेवा भारती, झारखंड द्वारा आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘सेवा सुरभि’ के 27वें वार्षिक विशेषांक “विश्वगुरु भारत” के लोकार्पण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में सेवा भारती महानगर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक संपन्न हुई। also read :

सेवा भारती,

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची।  सेवा भारती, झारखंड द्वारा आगामी 13 सितंबर  को आयोजित होने वाले ‘सेवा सुरभि’ के 27वें वार्षिक विशेषांक “विश्वगुरु भारत” के लोकार्पण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में  सेवा भारती महानगर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक संपन्न हुई।

also read : मां नंदा की बड़ी जात यात्रा शुरू, कुरुड़ से कैलाश के लिए रवाना हुई डोली

मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के नीतिगत मार्गदर्शन में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती के ट्रस्टी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि “विश्वगुरु भारत” का विचार केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के सांस्कृतिक और सामाजिक पुनरुत्थान का संकल्प है। सेवा भारती के कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि वे इस पावन संदेश को समाज के प्रत्येक प्रबुद्ध नागरिक और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

वहीं प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र एवं महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ पूरी निष्ठा से काम करने की बात कही। बैठक में तय किया गया कि 13 सितंबर को अपराह्न 4 बजे से पी.पी. कंपाउंड, मेन रोड स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में यह गरिमामयी समारोह आयोजित होगा।

also read :रांची में 13 अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन को मंजूरी, 3 का नवीकरण

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के कुलपति प्रोफेसर सारंग मेधेकर करेंगे।

बैठक में सुचारू व्यवस्था के लिए मंच संचालन, अतिथि सत्कार, आमंत्रण वितरण, मीडिया प्रबंधन और विधि-व्यवस्था से जुड़ी कई टोलियों (समितियों) का गठन किया गया। इस अवसर पर पत्रिका संपादक मंडल के सदस्य अयोध्या नाथ मिश्र, डॉ. हरेंद्र सिन्हा, प्रो.कमल बोस सहित सेवा भारती के सभी आयाम प्रमुख एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

also read : आयुष्मान भारत योजना पर रांची में बड़ा फैसला, 2 अस्पताल मंजूर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *