फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा अपने सदस्य विवेक अग्रवाल को रांची रेल मंडल की डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमिटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा।
विदित हो कि डीआरयूसीसी का पूर्व कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को समाप्त हो गया था। इसके पश्चात रांची रेल मंडल द्वारा नए प्रतिनिधित्व हेतु नामांकन मांगा गया था। इसी क्रम में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा विवेक अग्रवाल को डीआरयूसीसी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
also read :फेम इंडिया की टॉप-25 IPS अधिकारियों की सूची में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार शामिल
डीआरयूसीसी सदस्य के रूप में विवेक अग्रवाल के मनोनयन पर चैम्बर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि रांची रेल मंडल द्वारा फेडरेशन चैम्बर के सुझावों को गंभीरता से लिया जाता रहा है। रेल महकमा व्यापार, उद्योग एवं यात्रियों से जुड़े विषयों पर चैम्बर के सुझावों को महत्व देता है। ऐसे में डीआरयूसीसी में चैम्बर के प्रतिनिधि के रूप में श्री विवेक अग्रवाल का मनोनयन निश्चित रूप से रांची एवं झारखण्ड के रेल यात्रियों, व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
also read :सभी जिलों में शिबू सोरेन की प्रतिमा, 11 जनवरी तक लगाने का लक्ष्य




