देवघर: महाराष्ट्र से NCP सांसद सुप्रिया सुले देवघर पहुंचीं. जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. इस दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और उनका परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा.
बाबा मंदिर परिसर में सुप्रिया सुले के पहुंचते ही लोगों में उनकी एक झलक पाने के लिए काफी उत्साह देखा गया. सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुजारियों ने उन्हें मंदिर में पूजा-अर्चना कराई. इसके बाद सुप्रिया सुले ने सांसद निशिकांत दुबे और उनके परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा की.
पहली बार बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं सुप्रिया सुले
पूजा-अर्चना के बाद सुप्रिया सुले ने कहा कि वह पहली बार देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंची हैं. यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा. उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर भी खुशी जाहिर की. देवघर पहुंचीं सुप्रिया सुले…
बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुप्रिया सुले सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर भी पहुंचीं. यहां उन्होंने निशिकांत दुबे और उनके परिवार के साथ मुलाकात की और भोजन भी ग्रहण किया. इसके बाद वह सांसद निशिकांत दुबे के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गईं.
देवघर प्रवास के दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने किसी भी तरह की राजनीतिक बयान से दूरी बनाए रखी
also read:विवेक अग्रवाल रांची रेल मंडल डीआरयूसीसी के सदस्य मनोनीत



